मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है , क्योंकि पिछले 15 सालों से पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सरकार है जहां हत्याएं बलात्कार, महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ।
एसआईआर करने में भी न्यायिक अधिकारियों को लगाया जा रहा है चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है पश्चिम बंगाल में मौसम जरूर गर्म है लेकिन वहां की जनता खुलकर सड़कों पर निकाल कर आ रही है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है और डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ बनाने जा रही है।