मसूरी में कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, शैलजा की मौजूदगी में अनुज गुप्ता के नेतृत्व में जुड़े लोग

Spread the love

प्रदेश प्रभारी बोलीं — जनता का भरोसा लौट रहा ! मंच पर यशपाल आर्य, हरक सिंह, राजीव महर्षि समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद


मसूरी, 11 अप्रैल। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को मसूरी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा: कार्यक्रम में मीडिया कॉर्डिनेटर राजीव महर्षि, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता मौजूद रहे।

इनके अलावा कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली, उपेंद्र थापली, सोनिया आनंद, यशपाल चौहान समेत अन्य सम्मानित कांग्रेसजन व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी ने क्या कहा: कुमारी शैलजा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “उत्तराखंड की जनता का कांग्रेस पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार की नाकामियों से त्रस्त लोग अब बदलाव चाहते हैं। आज मसूरी में जो जनसैलाब उमड़ा है, वो 2027 के संकेत दे रहा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

अनुज गुप्ता ने जताया आभार: पूर्व नपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा, “कांग्रेस की नीतियों और शैलजा जी के नेतृत्व में हमें भरोसा है। मसूरी की जनता के मुद्दों — पर्यटन, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं — के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।”

सियासी संदेश: कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी को मिशन 2027 की शुरुआत और एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। विश्लेषकों के मुताबिक अनुज गुप्ता जैसे जनाधार वाले नेता के जुड़ने से मसूरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।



Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *