Uttarakhand RTE Admission 2026: उत्तराखंड में आरटीई के तहत स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आगामी 06 अप्रैल तक आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन लिया जा सकता हैं. एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। इसका आदेश जारी हो गया है।
बता दें कि राज्य सरकार Uttarakhand RTE Admission 2026 की ओर से आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत ऑनलाइन दाखिले की तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई थी. वहीं, ऑफलाइन दस्तावेज जमा कराने के लिए 3 अप्रैल की तिथि निर्धारित थी अब ऑनलाइन आवेदनों के लिए तिथि को बढ़ाकर 06 अप्रैल कर दिया गया है तो वहीं दस्तावेज ऑफलाइन जमा करने की तिथि 7 अप्रैल कर दी गई है।
जारी आदेश में लिखा है कि जनपदों द्वारा किये गये अनुरोध एवं बाल हित के दृष्टिगत बच्चों द्वारा पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को दिनांक 06 अप्रैल 2026 तक विस्तारिकृत की जा रही है, जिससे की अधिकाधिक रूप से बच्चों द्वारा पोर्टल पर आवेदन किये जा सके। उक्त के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर आवेदन पत्र अभिलेख सहित संलग्न करते हुए निर्धारित अन्तिम तिथि को भी समानुरूप करते हुए दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुनर्निर्धारित किया गया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत / जमा कराये जाने आवेदन पत्रों की जांच / सत्यापन एवं अर्हता की पुष्टि भी आवेदन के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हेतु पोर्टल पर अंकना हेतु पोर्टल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य स्तर पर लॉटरी हेतु निर्धारित तिथि पूर्व की भांति दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सम्पन्न की जायेगी।