नैनीताल कांग्रेस जिला प्रभारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Spread the love

जफर अंसारी/हल्द्वानी : 2027 चुनाव नजदीक है चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अभी से गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसे में 2027 का कांग्रेस का चुनाव जीतने का दवा कहीं ना कहीं फेल नजर आ रहा है। नैनीताल जिले के कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए पुष्कर नयाल ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया। पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं का उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भाजपा से आए लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी जो कहीं ना कहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया गया है।

नयाल ने बताया कि इस फैसले का भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसके चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य कांग्रेस के और कार्यकर्ता भी इस्तीफा देंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *