Uttarakhand News: बस पर हमला करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, हाईवे पर निकाली परेड

Spread the love

एक्शन मोड में ऊधम सिंह नगर पुलिस, 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Uttarakhand News:: ऊधम सिंह नगर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। ओवरटेकिंग के मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ शातिर युवकों ने रोडवेज बस का पीछा कर उसमें तोड़फोड़ कर दी और चालक के साथ मारपीट की। लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया।हमलावरों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट कर यात्रियों में दहशत फैला दी…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की…
एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब के नशे में थे और ओवरटेकिंग को लेकर विवाद के बाद उन्होंने बस को रोककर पहले गाली-गलौज की…
इसके बाद बस का पीछा करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की…
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं…
आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पीडीपीपी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है…
गनीमत रही कि इस पूरी घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे…
लेकिन इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है।
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में अराजकता और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत हर अपराध पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी…
साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति भी कराई जाएगी…
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और लगातार दबिश दी जा रही है…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *