देहरादून : उत्तराखंड में शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। IPS श्वेता चौबे को टिहरी SSP सहित चार IPS अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है। सचिव शैलेश बगौली ने जिसका आदेश जारी किया गया है।
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
- IPS योगेंद्र सिंह रावत बनाए गए आईजी कुंभ मेला,
- IPS श्वेता चौबे बनीं टिहरी एसएसपी ,
- IPS आयुष अग्रवाल को बनाया गया एसएसपी कुंभ मेला ,
- विशाखा अशोक भदाणे को बनाया सेनानायक IRB द्वितीय
जारी आदेश में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदों पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाण की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।