Uttarakhand News: गर्मी में महंगी बिजली का झटका,अगले महीने इस रेट से आएगा बिल, देखें लिस्ट

Spread the love

देहरादून। गर्मी में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। अगले महीने बिजली का बिल महंगा आएगा। यूपीसीएल ने ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। ये दरें एक मई से 31 मई के बीच लागू होंगी।

उपभोक्ता श्रेणी बढ़ोतरी (प्रति यूनिट)

  • बीपीएल 36 पैसे
  • घरेलू 89 से 99 पैसे
  • अवघरेलू 1.37 से 1.43 रुपये
  • गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी 1.35 रुपये
  • प्राइवेट ट्यूबवेल 44 पैसे
  • कृषि गतिविधियां 62 से 70 पैसे
  • एलटी इंडस्ट्री 1.24 से 1.32 रुपये
  • एचटी इंडस्ट्री 1.29 रुपये
  • मिश्रित लोड 1.28 रुपये
  • रेलवे ट्रैक्शन 1.25 रुपये
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन 1.24 रुपये
  • अस्थायी कनेक्शन 1.54 रुपये

सबसे ज्यादा झटका: अस्थायी कनेक्शन वालों को 1.54 रुपये/यूनिट और अवघरेलू यानी दुकान-ऑफिस वालों को 1.43 रुपये तक ज्यादा देना होगा

घरेलू उपभोक्ता: हर यूनिट पर 89 से 99 पैसे एक्स्ट्रा। मतलब अगर महीने में 300 यूनिट खर्च हुई तो 267 से 297 रुपये सिर्फ FPPCA के बढ़ जाएंगे।

यूपीसीएल बाजार से जो बिजली खरीदता है, उसकी दरें नियामक आयोग की निर्धारित दरों से अधिक होने पर वसूली हर महीने उपभोक्ताओं से करता है। अगर बाजार से सस्ती बिजली खरीद होती है तो उसी हिसाब से छूट दी जाती है। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें भी बढ़ गई हैं। यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो कि अगले महीने के बिल में वसूल की जाएंगी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *