Uttarakhand News: गरीब किसान की झोपड़ी में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

Spread the love

विधायक ने परिवार की बंधाई ढाढस, दिया मुआवजे का आश्वासन

लालकुआं आज 3:00 बजे फत्ताबांगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना घटित हुई, जहाँ एक गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसान का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में संवेदना और चिंता का माहौल बना दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट तत्काल मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विधायक ने प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और समाज दोनों मिलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे जल्द से जल्द इस आपदा से उबर सके डॉ मोहन सिंह बिष्ट


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *