नई टिहरी प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिलाई शपथ

Spread the love

नई टिहरी/मनमोहन सिंह रावत: नई टिहरी प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।


समारोह में नई टिहरी प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनुराग उनियाल, महामंत्री विजय गुसाईं, उपाध्यक्ष अब्बल रमोला, कोषाध्यक्ष धनपाल गनुसोला, सहमंत्री दीपक श्रीयाल और संप्रेक्षक रोशन थपलियाल ने शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यशपाल सजवाण, मनमोहन रावत और जगत तोपवाल भी शामिल रहे।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। इसके माध्यम से जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचती है,

वहीं प्रेस के जरिए सरकार को भी जनता की समस्याओं से अवगत होने का अवसर मिलता है। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा पेशा बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य करेगी। साथ ही बांध प्रभावितों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, विधायक किशोर उपाध्यया, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व प्रमुख व एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, चंबा प्रमुख सुमन सजवांण, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र दुमोगा, सुरेंद्र कंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष शाशिभूषण भट्ट, निवर्तमान महामंत्री गोविंद पुंडरी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, बलवीर नेगी, जयप्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष गंगा थपलियाल, मुकेश रतूड़ी, प्रदीप डबराल, विजयदास, मुनेंद्र नेगी, ओम रमोला, कृष्णस्वरूप डबराल, बलवंत रावत, अमनदीप भट्ट, रजतप्रताप सिंह, लाखी सिंह रावत, सूर्या रमोला, विजय राणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *