Uttarakhand Board Result 2026 रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। परिषद कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में परिणाम जारी किए गए। इस साल दसवीं का पास प्रतिशत 92.10 रहा है जबकि बारहवीं कक्षा का पास प्रतिशत 85.11 रहा है।
रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में छात्र-छात्राओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं कुछ छात्रों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में टॉपर्स लिस्ट में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का संतुलित प्रदर्शन सामने आया है।
टॉपर्स की सूची
हाईस्कूल (10वीं):एनपी इंटर कॉलेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट (12वीं):सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की गीतिका पंत भंगाराम अमर इंटर कॉलेज भुरापानी (ऊधमसिंह नगर) की सुशीला मेहदीरत्ता ।दोनों ने 98.0% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।
अन्य टॉपर्स:ऋषिकेश के आर्यन दूसरे स्थान पर रहे
हरिद्वार की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन और स्कूलों में जाकर भी देख सकते हैं।ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें:ubse.uk.gov.in
☎️ बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबररिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या, स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा की जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
सीपी रतूड़ी (संयुक्त सचिव): 6396178537शैलेंद्र जोशी (शोध अधिकारी): 7055513072राजीव रावत (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी): 7830403040
परिषद की ओर से टॉपर्स की सूची के साथ विस्तृत आंकड़े भी जारी किए गए हैं, जिनमें पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन शामिल है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी मार्कशीट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।