मिर्ज़ापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई -खनन माफिया के गुर्गे को किया अरेस्ट..

Spread the love

सहारनपुर :थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने खनन माफिया हाजी इक़बाल के गुर्गे इमरान निवासी मगनपुरा को गिरफ्तार किया है l आरोप है की इमरान ने इक़बाल के खिलाफ मुकदमो को वापस लेने का दबाव मेघराज पर बनाया इतना ही नहीं झूठे मुकदमे मे फंसाने की भी धमकी दी है l पुलिस ने कार्रवाई कर अभियुक्त को सलाखो के पीछे भेज दिया है l

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.4.26 को वादी मेघराज पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम शफीपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर द्वारा अभि० इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर व अन्य के विरुद्ध इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ लिखाये गये मुकदमें को वापस लेने का दबाव एंव उसकी जमीन पर कब्जा व जान से मारने की धमकी व वादी को गलत मुकदमें में फसाये जाने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिला किया गया

दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर कायमी द्वारा मु0अ0स0 118/26 धारा 308(7)/ 308 (5)//351(3)/61 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के उक्त घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग हेतु दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्र०नि० सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.4.26 को समय 11.00 बजे अभियुक्त इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को अभि० इमरान के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभि० इमरान के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुरआपराधिक इतिहास-मुकदमा उपरोक्त के अलावा कोई अभियोग पजीकृत नही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्र0नि0 सूबे सिंह थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर।2.उ0नि0 सचिन त्यागी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर

3. हेका0 891 अमित राठी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *