TEHRI ACCIDENT: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोग थे सवार, मची चीख पुकार

Spread the love

टिहरी: उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस कांडीखाल में डाबरी के पास हादसे का शिकार हो गई. जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई. बस में 30 लोग सवार थे. जिनकी जान बाल-बाल बची है. इस हादसे में बस चालक, परिचालक समेत एक युवती घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि, बाकी सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्यों की ओर भेजा गया.

पेड़ पर अटकने से बची 30 लोगों की जान:

कांडीखाल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक, यह हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (NH 34) पर कांडीखाल में डाबरी के पास हुआ है. जहां शाम करीब 3:40 बजे के आस पास उत्तरकाशी से ऋषिकेश होकर हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस संख्या UK14 PA 9953 अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गई. गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया

.वहीं, बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में कुछ लोग घायल हो गए. उधर, बस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कांडीखाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला, फिर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे. जिन्हें दूसरे वाहनों से उनके गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया है.

घायलों में बस चालक, परिचालक और जम्मू की रहने वाली एक युवती शामिल हैं. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बस हादसे में घायल के नाम और पते-धन सिंह पुत्र बचन सिंह (उम्र 48 वर्ष), निवासी- मालदेवता, देहरादून (बस चालक)मनोज पुत्र गोविंदराम (उम्र 35 वर्ष), निवासी- गैरसैंण, चमोली (बस परिचालक)सोनिया पुत्री पुरानचंद (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी- लेन नंबर 9, शिव नगर, जम्मू कश्मीर


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *