BREAKING: भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून सहित इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Spread the love

देहरादून: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के कुछ जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। देहरादून ,चमोली और उत्तरकाशी जिले में 25 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद। इन जिलों में सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।-

*प्रभावित जिले और आदेश की जानकारी:*-

देहरादून में मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किए हैं । जिसके तहत देहरादून डीएम ने स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषत किया है।जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।-

*चमोली जिला*: जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।-

*उत्तरकाशी जिला*: जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

*कारण:*इन जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *