मन मोहन सिंह: टिहरी/घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज उनका कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि भगवान बूढ़ाकेदार की धरती में जन्मे बलबीर सिंह नेगी सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में बहुत आगे रहे। वह 3 बार के बिधायक थे। एक बार उत्तर प्रदेश के समय और दो बार उत्तराखंड में घनसाली के विधायक रहे। उन्होंने यूपी सरकार में पूर्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। इतना ही नहीं वह 2 बार ब्लॉक प्रमुख घनसाली और एक बार जिला पंचायत सदस्य थाती रहे।