मन मोहन सिंह/ टिहरी: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अल्मोड़ा, टिहरी, उधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे ।
डीएम के आदेश
जिलाधिकारियों ने भारी बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ।
मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है ।