देहरादून में आज पीएम मोदी जहां अपनी जनसभा संबोधित कर रहे हैं वहीं। जगह जगह कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला है। पीएम मोदी से सवाल पूछने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में हमारा संवैधानिक अधिकार है पर आज नरेंद्र मोदी के शासन में संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात हो रहा है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार अंकिता भण्डारी पर मौन क्यों? केदारनाथ मंदिर का 230 किलो सोना कहां गया इस पर प्रधानमंत्री मौन क्यों ? उत्तराखंड 9 हिमालय राज्यों में महिला अपराध पर नम्बर पर आ गया प्रधानमंत्री मौन क्यों? युवाओं के रोजगार पर प्रधानमंत्री मौन क्यों? क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना गुनाह हो गया है।