हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म दिवस, निकली शोभा यात्रा

Spread the love

जफर अंसारी/हल्द्वानी : हल्द्वानी में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, विनोद कुमार पन्नू और राधा आर्या पूर्व पार्षद द्वारा शोभा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हल्द्वानी विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया है, हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। अंबेडकर जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देता नजर आया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *