हरिद्वार ब्रेकिंग: मनसा देवी पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की खबर, देखें Video

Spread the love

हरिद्वार के मनसा देवी पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए और भगदड़ मच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई गम्भीर घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है।

*6 से 8 लोगों की मौत की खबर*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 से 8 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य में जुट गए हैं।

*भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल*

हादसे के बाद मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।*

मनसा देवी मंदिर की पृष्ठभूमि*

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग पर अक्सर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले ही इस मार्ग पर स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *