हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज प्रातः 9:00 बजे एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। वहीं सीएम धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान करने, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के निर्देश दिए गए हैं।
*मृतकों का विवरण:
1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
2. विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड।
5. श्री वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
6. शान्ती पानी रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।
*घायलों का विवरण:
1. इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत ।
2. दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
4. भूपेंद्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद उत्तर प्रदेश।
*प्रशासन की प्रतिक्रिया:
जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एस०डी०आर०एफ०, एन०डी०आर०एफ०, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश:
मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।