सीएम की प्रेरणा से अब राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलेगा जिला प्रशासन, DM ने दी बजट की स्वीकृति

Spread the love

देहरादून: मुख्यमंत्री के ‘‘नशा मुक्त उत्तराखंड’’ संकल्प के तहत नशे के आदी व्यक्तियों को इसकी गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए देहरादून में जल्द राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालन हेतु 57.04 लाख बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

*राज्य व जिले में पहली बार*

राज्य व जिले में अभी तक कोई भी सरकारी नशा मुक्ति केंद्र नहीं है। सीएम की प्रेरणा से डीएम के प्रयासों से राज्य व जिले में पहली बार इसका संचालन शुरू किया जा रहा है। मा0 सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी ने इसका जिम्मा उठाया है।

*विषाक्त जीवन बदलने की आखरी आशा की किरण*

प्रशासन का यह नशा मुक्ति केंद्र विषाक्त जीवन बदलने के लिए एक आखरी आशा की किरण होगी। राज्य व जिले का प्रथम ‘नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र’ देहरादून रायवाला में संचालित होगा।

*30 बिस्तरयुक्त नशा मुक्ति केंद्र*

नशा मुक्ति केंद्र के लिए डीएम ने 57.04 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 30 बिस्तरयुक्त नशा मुक्ति कें्रद संचालन के लिए जिला प्रशासन जल्द अनुभवी एनजीओ का चयन करेगा। डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर के लिए जिला प्रशासन ने पूरा एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

*जिलाधिकारी के निर्देश*

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि नशा मुक्ति कें्रद संचालन हेतु समिति के माध्यम से अनुभवी एनजीओ का चयन किया जाए। नशा मुक्ति केंद्र में रजिस्ट्रेशन, ओपीडी, आइसोलेटेड रूम, स्टॉफ रूम, स्टोर रूम, वेटिंग एरिया आदि की उचित व्यवस्था की जाए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *