Uttarakhand News/खबरनामा ऑनलाइन / हल्द्वानी: कालाढूंगी थानाक्षेत्र से बड़े हादसे की खबर है। यहां देर शाम को कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में बडा हादसा हाे गया। टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद तीन बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दो बाइकों में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी की दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी।
घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग झुलस गये। इस दौरान सडक में दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम आठ बजे के पास कालाढूंगी-हल्द्धानी मोटर मार्ग में वन निगम के पास हल्द्धानी की ओर से आ रही रेसर बाइक सामने जा रही टैक्ट्रर-ट्राली से टकराने के बाद आग लगते हुए हल्द्धानी को जा रहे बाइक सवार से जा टकराई वही चकलुवा से आ रही बाइक सवार भी चपेट में आ गये।जिसके बाद बाइकें आग के गोलों में तब्दील हो गयी। आग लगने सडक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।जिंदा जल रहे लोगों को बचाने के लिए राहगीरों ने प्रयास किये।