देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के उपरांत सचिव शैलेश बगौली ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत अर्चना तथा बद्री चन्द को उप निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।
सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।जारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों को नियमित चयनोपरांत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप निदेशक पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें 02 वर्ष की विहित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है।
गौरतलब है कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग प्रदेश में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है