कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैक्टर सवार की दबंगई, खड़ी कार को मारी टक्कर

Spread the love

कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर वहां पहुंचा। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, जिसकी पहचान प्रवीण सिंह देवपा के रूप में हुई है, ने जानबूझकर खड़ी कार को निशाना बनाते हुए उस पर लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने कार को एक के बाद एक तीन जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त कार में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।इस घटना से ढाबे में खाना खा रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और माहौल में भय फैल गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। कालाढूंगी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109,324,351/2,352 आरोपी की तलाश जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *