मन मोहन सिंह/टिहरी: टिहरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता महिला को सकुशल बरामद किया है। बता दें कि महिला बिन बताए घर से चली गई थीं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कर सकुशल मसूरी से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पति द्वारा आये दिन मारपीट व झगडे से तंग आकर घर छोड़ दिया था। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02.06.2025 को वादी कुलदीप भण्डारी पुत्र गुलाब सिंह निवासी- ग्राम- रौतू की बैली पो0ओ0- सुवाखोली जौनपुर थाना- थत्यूड़ जनपद- टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी पत्नी कमला देवी (काल्पनिक)उम्र-22 वर्ष लगभग दिनांक-01.06.2025 को समय- रात्रि 09.00 बजे अपने घर ग्राम रौतू की बैली से बिना बताये कही चले जाने तथा वापस ना आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी।
तहरीर के मुताबिक थाने पर गुमशुदगी क्रमांक संख्या-03/2025, धारा- गुमशुदगी मानव पंजीकृत की गयी ।महिला संबंधी अपराध होने के कारण SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थत्युड़, को शीघ्र घटना के अनावरण के आदेश दिए गए थे,पुलिस के द्वारा खोजबीन करने पर ज्ञात हुआ था कि गुमशुदा के साथ उसके पति का झगड़ा हुआ था जिस कारण गुमशुदा के परिजनों द्वारा गुमशुदा के साथ कोई अनहोनी घटना होने की आशंका व्यक्त की थी। थाने पर करीब 50-60 लोग थाने पर एकत्रित हो गये थे।
उक्त घटना की संवेदनशीलता व गम्भीरता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल थाने से विभिन्न टीमे बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी कैमरे/कॉल डिटेल व आस-पास के इलाकों में गुमशुदा उपरोक्त की खोजबीन/तलाश करते हुये गुमशुदा उपरोक्त को 24 घण्टे से भी कम समय में मसूरी से सकुशल बरामद किया गया गुमशुदा/पीड़िता ने पूछने पर बताया गया कि उसका पति आये दिन मारपीट व झगड़ा करता रहता है जिससे तंग होकर घर से चली गयी थी। गुमशुदा/पीड़िता को उसके कहे अनुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
सीसीटीवी निगरानी टीम1-हे0का0 57 ना0पु0 कैलाश चौहान2-कानि0 53 ना0पु0 राजबीर सिंहबरामदकर्ता पुलिस टीम1- उ0नि0 प्रकाश सिंह जीना 2- अ0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार3- हे0का0 77 ना0पु0 मुकेश सिलोड़ी4- कानि0 145 ना0पु0 दलीप कुमार 5- कानि0 80 स0पु0 महेन्द्र चौहान 6- म0का0 119 ना0पु0 अंकिता