Tehri News: तोताघाटी के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, एक शव बरामद

Spread the love

खबरनामा ऑनलाइन /मनमोहन सिंह/टिहरीः पहाड़ी अंचलों Tehri News में हादसो का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं जिस दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने या खाई में गिरने की खबर न हो। पौड़ी के बाद अब बड़े हादसे की खबर आज टिहरी से आई है। यहां तोताघाटी में एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक शव रेस्क्यू कर बामुश्किल बाहर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कौड़ियाला और तोता घाटी के बीच महादेव चट्टी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार (UK 14TA8452 इर्टिगा कार) लक्ष्मणझूला क्षेत्र से श्रीनगर की तरफ जा रही थी जो तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दून अस्पताल में बनी मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर, वीडियो में देखें कैसे तोड़ी गई मजार

थाना देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को यहां एक वाहन खाई में गिरने की सूचना देते हुए मदद की लिए बुलाया गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के शव को घटनास्थल से कौडियाला तक राफ्ट में लाया गया। तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें: Tehri DM की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं मृतक की पहचान तुषार गोयल पुत्रमुकेश गोयल,उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी- जंक गांव लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *