Tehri News: 12 दिनों से लापता किशोरी का इस हाल में मिला शव, परिजनों में कोहराम, देखें वीडियो

Spread the love

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर, जांच में जुटी टिहरी पुलिस ने लोगों से की ये अपील

Tehri News खबरनामा ऑनलाइन/मनमोहन सिंह/ टिहरीः डाबरी इलाके में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब कई दिनों से लापता चल रही बच्ची का शव आज डाबरी की खाई से बरामद हुआ। फिलहाल, उसकी मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही पुलिस ने सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, संयम बना के रखे एवं पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें।

यह भी पढ़ेंः Dehradun News: कार का टायर नाली में फंसने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तोड़ी कार- कई गंभीर घायल

दिनांक 20/4/2025 की रात्रि को विनीता धर्मपत्नी मस्त लाल, निवासी ग्राम डाबरी, थाना टिहरी गढ़वाल द्वारा चौकी कांडीखाल पर आकर सूचना दी गई थी कि मैं और मेरी पुत्री कोमल( काल्पनिक नाम) रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में घूमने के लिए गए थे। वहां से कोमल मुझे यह कहकर चली गई कि मुझे घर जाना है, किंतु देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर, परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए बड़ा आदेश जारी

जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नई टिहरी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा की रमन (काल्पनिक) नाम के एक लड़के से मित्रता थी, दिनांक- 16/4/2025 को डोईवाला देहरादून में रमन द्वारा ट्रेन की पटरी पर आकर आत्महत्या की गई थी। गुमशुदा कोमल को यह बात मेले में ही अपनी एक सहेली से पता चली थी । इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कोमल सदमे में थी और गुम हो गई थी ।

आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल, द्वारा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टिहरी पुलिस टीमों द्वारा पिछले 12 दिनों से की जा रही कड़ी मेहनत के बाद आज दिनांक 02-05-2025 को गुमशुदा का शव पुलिस चौकी कांडीखाल से लगभग 03 कि0मी0 आगे, मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से समय करीब 12:30 बजे बरामद किया गया है ।

प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण आत्महत्या लग रहा है, तथापि सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की भी कार्यवाही की जाएगी। विवेचना के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति का अपराध सामने आता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दूसरी परिजनों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है और यदि इस घटना में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लाश का यूं मिल जाना और वो भी खाई में आजकल बहुत से जानवर घूम रहे है लेकिन… राज क्या है इसका पता लगना बहुत जरूरी है। जनता और परिजन जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *