धूमधाम से मनाया जा रहा गुरु कैलापीर की दीपावली (बग्वाल) मेला महोत्सव
मन मोहन सिंह/ टिहरी: जहां पूरे देश में कार्तिक माह में दीपावली मनाई जा चुकी है वहीं उत्तराखंड राज्य के 180 गांव में आजकल आराध्य देव गुरु कैलापीर की दीपावली (बग्वाल) मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।
पौराणिक तीर्थ धाम बूढ़ाकेदार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय गुरु कैलापीर मेला महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है बीते मंगलवार के साथ ही आज राज मानी इष्ट देवता गुरु कैलापीर देवता की दीपावली (बग्वाल) टिहरी गढ़वाल के पट्टी थाती कठूड एवं उत्तरकाशी जिले के नेल्ड कठूड,गाजडा कठूड, बडागडी पट्टी के 180 से अधिक गांव में मनाई जाती है साथ ही 20 नवंबर को यानी कल बूढ़ाकेदार में बलराज मेला महोत्सव का भब्या आयोजन किया जा रहा है।
बूढ़ाकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया है कि आज रात को आराध्य देव गुरु कैलापीर पीर देवता को मंदिर में (दीवार दयू) निमंत्रण देकर मेले महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जाएगा साथ ही कल देवता बाहर आकर पुडारे के शेरे में 7-बार दौड लगा कर अपनी पौराणिक परंपरा को निभाते हुए अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद देंगे।