सिविल सर्विस डे के लिए किया गया टिहरी डीएम दीक्षित का चयन, दिल्ली में देंगे लेक्चर

Spread the love

खबरनामा ऑनलाइन/मनमोहन सिंह/ टिहरी: सिविल सर्विस दिवस 21 अप्रैल को दिल्ली में आहूत होने वाले कार्यक्रम में टिहरी डीएम मयूर दीक्षित लेक्चर देंगे। उत्तराखंड से इस महत्वपूर्ण दिवस पर लेक्चर के लिए उनका चयन हुआ है। देशभर के 10 आईएएस अधिकारियों को इस अवसर पर दिए गए टॉपिक सिविल सेवा चुनौतियां, सुधार और अवसर पर लेक्चर देने हैं। यह लेक्चर विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के सम्मुख दिया जाना है।

सिविल सर्विस डे पर वह उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम ने बताया कि वह भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित सिविल सेवा से पहले आईआईटी और आईआईएम की भी पढ़ाई कर चुके हैं। वह उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी के बाद वर्तमान में बतौर डीएम टिहरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीएम दीक्षित जन समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए तत्पर रहने के साथ ही सरल और सुगम प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली से आम जन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी प्रभावित है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *