खबरनामा ऑनलाइन/देहरादून : SSP देहरादून द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। बता दें कि SSP ने विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकीप्रभारी बाजार सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ये कार्यवाही क्यों की गई है।
अवैध खनन पर लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने के उपरांत भी समय से मौके पर न पहुंचते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।