अगर आप बैंक में ऑफिसर लेवल की जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गोल्डन चांस है। बता दें कि नैनीताल बैंक लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), आईटी ऑफिसर, मैनेजर आईटी और सीए (CA) की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल बैंक ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म और एप्लीकेशन फीस 31 अगस्त 2024 सबमिट कर सकते है।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)- 20, आईटी ऑफिसर (साइबर सिक्योरिटी)- 02, मैनेजर आईटी (साइबर सिक्योरिटी)- 02, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)- 01 पदों को भरा जाएगा।
भर्ती के लिए योग्यता- नैनीताल बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक होने जरूरी हैं।
भर्ती के लिए आयु सीमा- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21/25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 32/35/40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क- आवेदन के दौरान सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500/- रुपये एप्लीकेशन फीस सबमिट करनी होगी।
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू।
भर्ती परीक्षा तिथि- बैंक के इन पदों पर परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होनी संभावित है। बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें रिजनिंग, इंग्लिश, सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल नॉलेज और क्वालिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
नोट- नैनीताल बैंक की इस भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।