मन मोहन सिंह/नई टिहरी- घानसाली बाजार में स्वास्थ्य विभाग की भेंट चढ़ी प्रसूता रवीना कठैत की मृत्यु पर व्यापार मंडल घनसाली एवं सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई साथ ही घनसाली विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए आगामी रणनीति बनने पर चर्चा की गई।
जिसमें पूर्व विधायक घनसाली भीमलाल आर्य, मंडल अध्यक्ष बाल गंगा कांग्रेस जसवीर नेगी, भारत सिंह राणा, धर्म सिंह जाखेड़ी, मधु नेगी, आदि लोग मौजूद रहे
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी मे शानिवार सुबह से ही यूकेडी के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुएं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर सीडीओ वरूणा अग्रवाल एवं सीएमओ डॉ० श्याम विजय के द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश की गई मगर प्रदर्शनकारियो द्वारा जब तक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती है तब तक मानने को तैयार नहीं हुए इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, संदीप आर्य, हरीश रावत के साथ ही कई अन्य लोग मौजूद रहे।