घनसाली में दो-दो जगह पर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने की ये मांग

Spread the love

सड़क पर उतरी जनता, घंटों जाम कर किया जबरदस्त प्रदर्शन

टिहरी/मन मोहन सिंह:विकासखंड भिलंगना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में लचर स्वास्थ्य सेवा के करण 2 महीने के भीतर ही अनीशा रावत एवं रवीना कठैत के मृत्यु के कारण विधानसभा घनसाली में दो-दो जगह पर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

एक और घनसाली बस अड्डे पर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस बाल गंगा जसवीर नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष भिलंगना लक्ष्मी प्रसाद जोशी, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष घनसाली के लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में युवाओं के द्वारा ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत धरना प्रदर्शन कर चौथे दिन आज सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घनसाली टिहरी रोड को तीन-चार घंटे के लिए चक्का जाम कर दिया गया।


वही उप जिला अधिकारी घनसाली संदीप कुमार द्वारा प्रदर्शनकारियों की मांग पत्र को लेकर बड़ी जद्दो जहद कर चक्का जाम को खुलवाया गया ।जिससे फंसे हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली।
प्रदर्शनकारियों में जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद कोठियाल, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घंणाता, संदीप शाह, हरीश रावत विनोद लाल, बिजेंद्र सिंह बसनियाल, संजय कुमार, साथ ही सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *