नैनीताल हाईकोर्ट में हुई पंचायत चुनाव मामले सुनवाई, राज्य सरकार से मांगी गई रिपोर्ट

Spread the love

नैनीताल: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के दौरान बवाल मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार से अब तक की गई जांच रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने को कहा है।

सीआईडी कर रही मामले की जांच

राज्य सरकार ने कोर्ट में बताया कि घटना के दिन सदस्यों के अपहरण करने के मामले की जांच सीआईडी को दी गई है। जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पीड़ितों की तरफ से कहा गया कि सीआईडी पहले से वहां पर मौजूद थी, उनको तब पता नहीं चला, अब क्या रिपोर्ट देंगे?

हाईकोर्ट ने मांगी कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट

कोर्ट ने सरकार से अब तक हुई कार्रवाई पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई आने वाले बुधवार को होगी।

क्या है मामला?

बता दें कि बीते 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगा था। जिसका नैनीताल हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की थी। साथ में कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि मामले की स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। जो अभी तक पेश नहीं की गई है।

अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को

आज हुई सुनवाई पर राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि मामले की जांच सीआईडी को दे दी गई है। जिस पर कोर्ट ने समय देते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तारीख नियत की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *