ऋषिकेश वाल्मिकी नगर महात्मा गांधी प्रार्थना मन्दिर में बहुद्देशीय शिविर आयोजित, भारी संख्याओं ने लोगों ने लिया लाभ

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना के निर्देश एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर ऋषिकेश वाल्मिकी नगर महात्मा गांधी प्रार्थना मन्दिर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया l शिविर में करीब 150 लोगों ने विभिन्न योजनाओं में अपना पंजीकरण कराया l

इस अवसर पर राज्य मंत्री मकवाना ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से सरकार एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने लोगों को घर जाकर सेवा देने का प्रयास किया है l उन्होंने कहा कि शुरुआत में तीन स्थानों चुक्खूवाला, इंद्रेशनगर एवं ऋषिकेश वाल्मिकी बस्ती में बहुद्देशीय शिविर की शुरुआत की गई है l आगामी दिनों में अन्य बस्तियां चिन्हित कर शिविर का आयोजन किया जाएगा l

शिविर में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण, मैन्युअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों को लोन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ जांच,नंदा गौरा योजना आदि योजनाओं में पंजीकरण कराया गया l शिविर में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, ऋषिकेश नगर निगम के महापौर शंभू पासवान की गरिमामई उपस्थिति रही l आयोग में सदस्य राकेश पारचा, अक्षय खैरवाल, जितेन्द्र भंडारी, विनोद कुमार आदि भी मौजूद रहे l


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *