मोदी सरकार जल्‍द ला रही नई श्रम नीत‍ि; सैलरी के साथ और क्‍या-क्‍या द‍िखेंगे बदलाव, जानें

Spread the love

नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश में नई लेबर पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारियों के हित में कई कदम उठाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए ‘श्रम शक्ति नीति 2025’ का पॉलिसी ड्राफ्ट जारी किया है और जनता से इस पर सुझाव मांगे हैं।

क्या है श्रम शक्ति नीति 2025?

श्रम शक्ति नीति 2025 का उद्देश्य देश में काम करने वाले कर्मचारियों के कार्यस्थल, सैलरी, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और भविष्य को सुरक्षित करने से जुड़े योजनाओं को बेहतर बनाना है। इस पॉलिसी के जरिए देश की लेबर को इंटीग्रेटेड एप्रोच देने की कोशिश की जाएगी।

पॉलिसी के मुख्य उद्देश्य

  • कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करना
  • समान अवसर और समान वेतन प्रदान करना
  • सामाजिक संरक्षण और भविष्य को सुरक्षित करना
  • उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के कल्याण और उद्योग की वृद्धि के बीच संतुलन बनाना

कब तक होगी लागू?

उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में इस पॉलिसी को लागू किया जा सकता है। राज्य सरकारों से भी नई पॉलिसी को लागू करने की सलाह दी जाएगी। इससे श्रमिकों का ख्याल रखने के साथ ही देश में कारोबारी माहौल बनाने में मदद मिल सकेगी।

सुझाव आमंत्रित

सरकार ने इस पॉलिसी ड्राफ्ट पर जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं। सभी हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने सुझाव दें ताकि पॉलिसी को और भी प्रभावी बनाया जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *