नई टिहरी-मनमोहन सिंह: UPSC में 66 वी रैंक प्राप्त करने वाली मीनल नेगी का अपने पैतृक गाँव दिवाड़ा पहुँचने पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रविवार को यूपीएससी में 66 वी रैंक प्राप्त करने वाली मीनल नेगी का टिहरी पहुँचने पर उनका खाड़ी, नागनी, चंबा, बादशाहीथौल,पाली, थानवेंमर और उनके पैतृक गाँव दिवाड़ा में फूल मालाओं, ढोल दमाऊ और साल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने मीनल को फूल मालाये पहनाकर स्वागत किया। पैतृक गाँव पहुँचने और अपने दादा पूर्व सैनिक करण सिंह नेगी और दादी को देखकर मीनल भावुक हुई।मीनल ने बताया कि उन्होंने स्नातक से ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
कहा उनका लक्ष्य आईपीएस बनना था।जो उन्होंने अपनी कठिन परिश्रम से प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में प्रयास करे तो वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।इस मौके पर उनके पिता प्रीतम नेगी,माता गीता देवी, प्रधान पूनम नेगी, जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुँवर सिंह, आदि मौजूद रहे।
बताते चले कि मीनल नेगी ने UPSC CSE 2025 में अखिल भारतीय 66वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग के, केवल इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करके हासिल की है। उन्होंने फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की है और IAS को अपनी पहली प्राथमिकता चुना है।