घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं पर उबाल: तीन प्रसूता मौतों के विरोध में पिलखी से नई टिहरी पहुंची पदयात्रा

Spread the love

रिकॉर्ड 65 किमी सफर 24 घंटे में की पूरी, डीएम कार्यालय पर दे रहे धरना

टिहरी/मन मोहन सिंह: टिहरी गढ़वाल के घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पिलखी से नई टिहरी तक 65 किमी की पदयात्रा निकाली गई। आंदोलनकारियों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया और घनसाली में उप जिला चिकित्सालय बनाने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

मुख्य मांगें:

  • घनसाली में उप जिला चिकित्सालय का निर्माण
  • मृतकों के परिजनों को मुआवजा
  • 24 घंटे डॉक्टर और एम्बुलेंस की व्यवस्था
  • मातृत्व सेवाओं में सुधार

लोग और परिजन झूठी शांति से संतुष्ट नहीं

घनसाली में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते पिछले तीन महीनों में तीन गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग और परिजन झूठी शांति से संतुष्ट नहीं हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान विक्रम घणाता, अनुज शाह, संदीप आर्य, अजय कंसवाल, विनोद चौधरी, सुनीता रावत, शांति श्रीवाण, शांति लाल शाह, पुरुषोत्तम व राज्य आंदोलनकारी देव सिंह चौधरी पदयात्रा में शामिल है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *