हल्द्वानी : ड्रग्स फ्री उत्तराखंड जागरूकता मैराथन में CM पुष्कर धामी ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

Spread the love

जफर अंसारी/हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबी मैदान में आज ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने नशे को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए कहा कि इससे लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने वर्ष 2026 तक ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *