दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मोहंड के पास बड़ा हादसा, आपस में टकराई पांच गाड़ियां

Spread the love

पीएम मोदी के दौरे से पहले हादसे से मचा हड़कंप, एक के बाद एक टकराती गई गाड़ियां, देखें वीडियो

देहरादून : देहरादून में जहां पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने आ रहे हैं। वहीं पीएम के दौरे से पहले एक्सप्रेस वे से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के न मोहंड के पास एक ट्रक और चार कार आपस में टकरा गई। एक साथ पांच गाड़ियों की भीषण टक्कर से हड़कंप मच गया है।दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। राहत एवं बचाव दल ने राहगीरों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को सुचारु कराया।प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने वाहन चालकों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *