दून को मिलेगा एक और नया फ्लाईओवर, बिंदाल-रिस्पना एविलेटेड प्रोजेक्ट पर इतना हुआ काम, जानें अपडेट

Spread the love

आशा रोड़ी से मोहकमपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक से मिलेगी निजात

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक सड़कों पर हद से ज्यादा बढ़ गया है. पूरे पूरे दिन शहर के हर चौराहे पर लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिलती हैं. जहां एक तरफ दिल्ली से देहरादून के लिए पहुंच आसान बना दी है. इसके अलावा तमाम हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन दून शहर में प्रवेश करती ही सभी वाहन रेंगने लगते हैं. ऐसे में लोक निर्माण विभाग शहर में ट्रैफिक मोबिलाइजेशन के लिए खास प्लान पर काम कर रहा है। यदि सब कुछ योजनागत तरीके से हुआ, तो जल्द ही दून में मोहकमपुर से आशारोड़ी तक लोगों को हवा में सफर करने की सुविधा मिलेगी। तो वहीं इस प्रोजेक्ट के साथ ही रिस्पना रिवर में रिस्पना से लेकर राजपुर रोड और बिंदाल नदी पर 14 किमी के एलिवेटेड कॉरिडार पर काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-पहाड़ों की रानी मसूरी में कार में लगी आग, छह लोग थे सवार

रिस्पना नदी पर 11 किमी और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर की बनाई जाएगी एलिवेटेड रोड:

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से देहरादून सिटी मोबिलाइजेशन प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत पहले चरण में दो बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं. ये दोनों प्रोजेक्ट रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड रोड हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बनाई जानी है. उन्होंने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट की प्लानिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है और डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है. फिलहाल, इन दिनों पुनर्वास और विस्थापन की प्रक्रिया जारी है. जिसमें भूमि समीकरण और टी शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी चल रही है. उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी इस को लेकर तत्परता से काम किया जा रहा है. जैसे ही यह काम निपटता है, वैसे ही ग्राउंड पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहरादून के दिल की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिखेगा और भी भव्य, इस प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

आशा रोड़ी से मोहकमपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर:

वहीं, देहरादून में रिंग रोड प्रोजेक्ट भी गतिमान है. जिसकी कार्यदायी संस्था नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) है. राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि NHAI आशा रोड़ी से मोहकमपुर तक एक अन्य नया फ्लाईओवर की प्लानिंग कर रहा है. ताकि, देहरादून शहर के ट्रैफिक को और अच्छे तरीके से संचालन किया जा सके. यदि सब कुछ योजनागत तरीके से हुआ, तो जल्द ही दून में मोहकमपुर से आशारोड़ी तक लोगों को हवा में सफर करने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने मोहकमपुर फ्लाईओवर से डाटकाली मंदिर से पहले आशारोड़ी के जंगल तक करीब 15 किमी। एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है।

यहां प्रस्तावित है कॉरिडोर

कॉरिडोर हरिद्वार रोड पर मोहकपुर फ्लाईओवर से जुड़ेगा। यहां से रेलवे ट्रैक होते हुए डिफेंस कालोनी, दीपनगर होते हुए अजबपुर फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इसके बाद दून विवि, पुरानी चौकी होते हुए कारगी चौक पहुंचेगा। यहां से आईएसबीटी होते हुए एलिवेटेड रोड आशारोड़ी तक पहुंचेगी। दिल्ली से मसूरी जाने वाले वाहन आशारोड़ी होते हुए झाझरा और यहां से प्रस्तावित नए हाईवे के जरिए मसूरी पहुंचेंगे, जबकि ऋषिकेश और चारधाम यात्रा के लिए दिल्ली से आने वाले वाहन अशारोड़ी से आईएसबीटी, कारगी, अजबपुर होते हुए इस एलिवेटेड रोड से मोहकमपुर फ्लाईओवर होते हुए सिटी से बाहर निकलेंगे, जिससे शहर में यातायात दबाव नहीं नहीं बढ़ेगा।

राजधानी देहरादून में आने वाले समय में ट्रैफिक दबाव से निपटने को कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है। आशारोड़ी से मोहकमपुर और रिस्पना व बिंदाल नदी पर भी एलिवेटेड कॉरिडोर और आशारोड़ी से झाझरा होते हुए मसूरी के लिए नए बाइपास की योजना को जल्द धरातल पर उतरने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *