देहरादून: दशहरा पर्व के लिए देहरादून शहर में ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार किया गया है. 2 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व के मौके पर शहर के अंतर्गत यातायात व्यवस्था बनाई है. सभी यातायात व्यवस्था दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी, जो कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी. शोभायात्र अपने गंतव्य स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी.
शोभायात्रा का रूट:
शोभायात्रा श्री कालिका मंदिर से मोती बाजार होते हुए पल्टन बाजार होकर राजपुर रोड, एस्ले हॉल होते हुए कनक चौक, परेड ग्राउंड पहुंचेगी. इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा.
विक्रम/मैजिक के लिए ट्रैफिक प्लान:
- 3 नंबर विक्रम और मैजिक वाहन के लिए रूट: रूट पर चलने वाले विक्रम 2 अक्टूबर को परेड ग्राउंड पर आयोजित दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे. जहां से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे और इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा.
- 5 नंबर विक्रम और मैजिक वाहन के लिए रूट: रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन को परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे.
- 8 नंबर विक्रम और मैजिक वाहन के लिए रूट: रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे.
- 2 नंबर विक्रम और मैजिक वाहन के लिए रूट: रूट पर चलने वाले सभी विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे. इस रोड पर संचालित सभी विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस घुमा दिए जाएंगे