डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित ग्राम पनेथ के विस्थापन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण।

Spread the love

मन मोहन सिंह/टिहरी: मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत पलास के पनेथ गांव के विस्थापन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित ग्राम पनेथ के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर, उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पनेथ गांव के विस्थापन को लेकर गांव के समीप ही चिन्हित की गई राजस्व भूमि का मौका मुआयना किया।

तहसीलदार मो. शदाब ने बताया कि ग्राम पनेथ के 21 परिवारों को विस्थापित किया जाना है, जिसमें से 6 परिवार अभी गांव में ही रह रहे हैं। इसके तहत प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा गांव को नई जगह पर विस्थापित किए जाने वाली जगह का समतलीकरण करने तथा बिजली, पानी एवं पैदल मार्ग की व्यवस्था करने की बात कही गई।

जिलाधिकारी ने गांव में रह रहे 6 परिवार 1-चतर सिंह 2-बीर सिह 3-दीवान सिंह 4-यशवत सिंह 5- हुक्म सिंह 6- प्रमिला देवी अभी गांव में ही रह रहे को प्राथमिकता पर विस्थापित करने तथा भूमि सुधार के तहत विस्थापित भूमि पर समतलीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सुनारगांव-मसेथ मोटर मार्ग पर मसेथ गांव में आपदा से घरों को हो रहे खतरे का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को नियमानुसार घरों की सुरक्षात्मक दीवार लगवाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, अधिशासी अभियंता लोनिवि चम्बा जगदीश खाती, ग्राम प्रधान गीता देवी, बिक्रम सिंह गुसाई, गुरु देव बिष्ट, चतर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, बिक्रम सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह बिष्ट, हुकम सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *