जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी ने मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

मन मोहन सिंह/टिहरी :जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को जनपद टिहरी के विकासखण्ड चम्बा क्षेत्रान्तर्गत के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ संख्या 95 –राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखौलगांव, मनियार, बूथ संख्या 97 –राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुल्डी, बूथ संख्या 105, 106, 107 –राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवताधार, बूथ संख्या 29 –ग्राम पंचायत कोटिगाड़, बूथ संख्या 21 –प्राथमिक विद्यालय बांगासुधार (उदयकोट), राजकीय जूनियर विद्यालय जुगड़गांव (तंगला) के मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को देखा।

इस दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संचालित होना पाई गई।इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *