देहरादून में निकाली गई डिस्टिंग्विश्ड जैटलमैन राईड, पुरुषों में जागरुकता फैलाना था उद्देश्य

Spread the love

देहरादूनः डिस्टिंग्विश्ड जैटलमैन राईड को डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड हेडक्वार्टर देहरादून उत्तराखण्ड  अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा हरि झन्डी दिखा कर किया रवाना। बता दें कि  रविवार को डिस्टिंग्विश्ड जैटलमैन राइड में लगभग 200 राइडर ने भाग लिया। यह रैली अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 120 देशों के 1000 शहरों में एक साथ सामाजिक उद्देश्य पुरुषों में प्रोस्‌टेट कैंसर, मानसिक स्वास्थ और आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषयों के प्रति जागरुगता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

इस क्रम में देहरादून में वांडरर्स ग्रुप द्वारा उनके कप्तान सिद्वार्थ वासन एडवोकेट के नेतृत्व में लगभग 200 बाइक राइडर्स द्वारा मालसी मे ओरा दून से माल आफ देहरादून मोकमपुर तक एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान राइड पारम्परिक और औपचारिक परिधान में विंटेज,क्लासिक सुपर बाइक पर सवार होकर देहरादून की सड़को से गुजरे उनकी शिष्ठता एवं स्टाइल और समाजिक उत्तरदायित्व का संदेश समाज में दिया। इस अवसर पर डा० निखिल चौहान ग्रफिक एरा हॉस्पिटल ने अपने विचार उक्त्त विषय पर रखे।

देहरादून के राइडरों ने इस नेक कार्य का हिसा बनकर इस वैश्विक अभियान को स्थानीय समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *