स्व पत्रकार शिवानंद पांडेय के परिजनों को पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता देने की उठी मांग

Spread the love

मन मोहन सिंह / नई टिहरी: टिहरी गढ़वाल में स्वर्गीय पत्रकार शिवानंद पांडेय के परिजनों को पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग को लेकर न्यू टिहरी प्रेस क्लब और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि स्व. शिवानंद पांडेय जनपद टिहरी गढ़वाल के एक समर्पित और ईमानदार पत्रकार रहे हैं। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। लेकिन जिला सूचना कार्यालय टिहरी द्वारा उनके प्रकरण को सही रूप में प्रस्तुत न किए जाने के कारण अपर निदेशक सूचना ने इसे नियमावली के दायरे से बाहर बताया है।

पत्रकार साथियों का मत है कि इस मामले की पुनः समीक्षा कर मानवीय व संवेदनशील दृष्टिकोण से स्व. पांडेय के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाय। यदि 15 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो न्यू टिहरी प्रेस क्लब, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन टिहरी गढ़वाल एवं समस्त पत्रकार संगठन जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देने को बाध्य होंगे।

वहीं मामले में डीएम निकिता खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें प्रकरण की जानकारी है और संभवतः कुछ नीतिगत कारणों से संबंधित प्रकरण हल नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की भावना के अनुरूप प्रकरण को पूरी सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ पुनः शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो पत्रकार संगठन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना देने को बाध्य होंगे।

बिधायक टिहरी- किशोर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भाजपा टिहरी बिजय कठैत, गोविंद सिंह बिष्ट उपाध्याय स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड, गोविंद सिंह पुंडीर महासचिव प्रेस क्लब नई टिहरी- गंगा दत्त थपलियाल दैनिक अमर, विजय दास दैनिक हिंदुस्तान, प्रताप रजत प्रताप दैनिक जागरण, मुकेश रातूडी नवोदय टाइम्स, ज्योति डोभाल, रोशन थपलियाल, आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *