Dehradun News: अपर सचिव और दारोगा की नोकझोंक का वीडियो वायरल, SSP ने लिया एक्शन

Spread the love

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के करीब रास्ते को लेकर है विवाद, पढ़ें क्यों मचा है बवाल

खबरनामा ऑनलाइन/देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। मामला देहरादून में सरकारी जमीन के विवाद से जुड़ा है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शासन के अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान और दारोगा हर्ष अरोड़ा के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीडियो में दिखने वाले दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वीडियो में जहां अपर सचिव दरोगा पर आरोप लगा रहे है तो वहीं दरोगा अपर सचिव से तमीज से बात करने की बात कर रहे है। वहीं वीडियो सामने आते ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया. इस मामले में विवाद होने के बाद सरकारी जमीन से रास्ता खुलवाने का प्रयास करने वाले शख्स पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो से जुड़ा यह पूरा मामला उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के करीब राज्य स्तरीय अनुसंधान और वित्त प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र का है. यहां से गुजरने वाली सड़क को सरकारी जमीन से आगे की कॉलोनी तक ले जाने से जुड़ा यह पूरा विवाद है. दावा यह भी है कि यहां पर मौजूद सरकारी जमीन वित्त विभाग की है. जहां पर रास्ता खुलवाकर पास में ही मौजूद निजी जमीनों तक सड़क को ले जाने का प्रयास हो रहा है. इसकेलिए जिलाधिकारी के स्तर पर भी कुछ लोगों द्वारा आवेदन देकर रास्ता दिए जाने की गुहार लगाई थी.

जिसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शासन के एक अपर सचिव और दारोगा के बीच जमीन के विवाद को लेकर आपसी बहस होती हुई दिखाई दे रही है. मामला सरकारी जमीन के विवाद से जुड़ा है. जिसमें रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है. वायरल वीडियो में शासन में लंबे समय से वित्त की जिम्मेदारी देख रहे अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान झाझरा पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा हर्ष अरोड़ा की आपस में नोकझोंक होती हुई दिखाई दे रही है.

अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान एक तरफ दारोगा पर सरकारी जमीन के रास्ते को खुलवाने वाले लोगों के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं, तो दारोगा भी अपर सचिव पर बदसलूकी करने का आरोप लगा रहे हैं.वीडियो के सामने आने के बाद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने वीडियो में दिख रहे दारोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर दिया है. हालांकि इस मामले में ना तो अपर सचिव की तरफ से कोई बयान सामने आया है और ना ही पुलिस ने कोई बयान जारी किया है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *