Dehradun News: मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर कांग्रेस मुखर, कार्यकर्ताओं ने की आरोपीयों पर कार्यवाही की मांग

Spread the love

देहरादून । देहरादून के नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल व मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही व करोड़ों की लूट की रिकवरी हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में मोहल्ला समिति का भ्रष्टाचार प्रमुखता से उठाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि हमने RTI व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिस पर निगम को जाँच बैठानी पड़ी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल के इस विषय पर 17.02.2025 को तथ्यों सहित शिकायती पत्र दिया था, जिसपर जांच उपरान्त नगर निगम ने FIR हेतु पुलिस को 06.06.2025 को पत्र जारी कर दिया।

जाँच में 99 कर्मचारियों को फर्जी पाया गया और 90 करोड़ का सरकारी धन का भ्रष्टाचार हुआ किन्तु अभी तक न जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक करी गयी है और न ही कोई रिकवरी हुई है। यह निगम में न सिर्फ सरकारी धन की लूट हुई बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हक पर डाका डालने का काम किया गया। हमने मेयर से अनुरोध किया है कि पुलिस की कार्यवाही भले ही गतिमान हो किंतु दोषियों सरकारी धन की उनसे ब्याज सहित रिकवरी करने कार्य निगम नियम का है, जिसको तत्काल किया जाना चाहिए, अन्यथा हम सड़क से लेकर न्यायालय तक इस भ्रष्टाचार के विषय पर संघर्ष करेंगे।

मेयर सौरभ थपलियाल ने नियमानुसार कहा कि इस विषय पर हमने कांग्रेस की शिकायत पर जांच करवाई और दोषियों के खिलाफ पुलिस को FIR हेतु निगम ने आदेश दे दिया है और अब रिकवरी के विषय पर पुनः जाँच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष व वार्ड 83 प्रत्याशी नवीन रमोला, वार्ड 25 प्रत्याशी गगन छाछर, वार्ड 24 प्रत्याशी नितिन चंचल, रोहित अरोड़ा , आशीष, इन्द्रपाल सिंह व अन्य नेताओं ने प्रतिभाग किया ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *