देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून के रायपुर क्षेत्र प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
​21 फरवरी को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कुछ व्यक्तियों के साथ एक प्रकरण के संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय (ननूरखेड़ा) पहुंचे थे।

वार्ता के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कार्यालय में अराजकता फैला दी
आरोपियों ने कार्यालय की कुर्सियां और अन्य सामान फेंक कर तोड़फोड़ की।

​इस घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं थी

निदेशक अजय कुमार नौडियाल की तहरीर पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं (सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति को नुकसान और धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था ।

​ विधायक सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की तहरीर पर भी एक अन्य मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

​गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम
​पुलिस ने साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर निम्नलिखित चार लोगों को गिरफ्तार किया है:

​अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर)
​लक्ष्मण नवानी
​राकेश थपलियाल
​अक्षय राणा को गिरफ्तार किया गया है


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *