Dehradun Accident: दून में फॉर्च्यूनर कार का कहर, शादी में जा रही महिला को रौंदा, मौत

Spread the love

बेकाबू कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, चालक फरार

खबरनामा ऑनलाइन/ Dehradun Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बेकाबू फॉर्च्यूनर ने उत्पात मचाते हुए एक महिला की जिंदगी लील ली। बताया जा रहा है कि शादी से लौट रही महिला बस का इंतिजार कर रही थी। बताया जा रहा है कि दुर्गा चौक पर खड़ी कार में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने भीषण टक्कर मारी चपेट में आई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा भानियावाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर हिमालयन और दुर्गा चौक के बीच हुआ है। गुरुवार को यहां एक कार चालक ने सामने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। इससे खड़ी कार टक्कर लगने से घिसटते हुए करीब पचास मीटर तक चली गई। घिसटती हुई कार की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई।

मृतक वृद्धा का लक्ष्मी गुनसोला (65) ब दुर्गा चौक के पास रहती थी। वह गढ़वाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच अचानक कार की टक्कर लगने से वृद्धा उसकी चपेट में आ गई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार खड़ी कर कार सवार लोग दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी ऋषिकेश की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने सामने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर जॉली ग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी देखने का काम शुरू किया गया। जिसमें हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *