BREAKING: देहरादून में यहां मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

खबरनामाः देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ओएनजीसी के पास एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार कैंट थाना क्षेत्र की है। यहां ओएनजीसी के पास एक नाले में युवक का शव मिला। जिससे देखते ही देखते मौके पर भीड़ इक्कटठा हो गई। घटना से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है. युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *